Last updated: November 1st, 2025 at 01:31 am

चेनारी (रोहतास) — चेनारी विधानसभा क्षेत्र (207) से निर्दलीय प्रत्याशी नेहा कुमारी ने घोषणा की है कि वे आगामी 30 अक्टूबर को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करेंगी।
नेहा कुमारी ने बताया कि यह घोषणा पत्र पूर्णतः कानूनी, पारदर्शी और जनता के हित में तैयार किया गया दस्तावेज है। उनके अनुसार, यह घोषणा पत्र चेनारी विधानसभा क्षेत्र के विकास, न्याय और समृद्धि का खाका प्रस्तुत करेगा। उन्होंने दावा किया कि इसे बिहार विधानसभा के इतिहास का सबसे न्यायसंगत और जन-आधारित घोषणा पत्र कहा जा सकता है।
उन्होंने बताया कि यह घोषणा पत्र चेनारी विधानसभा के चारों प्रखंडों — रोहतास, नौहट्टा, शिवसागर और चेनारी — के साथ-साथ रोहतास और चेनारी नगर पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, नगर पंचायत अध्यक्षों, प्रखंड प्रमुखों, पंचायत मुखियाओं, सरपंचों, पंचायत समिति सदस्यों और वार्ड सदस्यों के सहयोग व सुझावों से तैयार किया गया है।
नेहा कुमारी ने कहा कि सभी अध्यक्षों और मुखिया संघों को घोषणा पत्र पर सहमति और हस्ताक्षर करने का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नोटरी प्रक्रिया के बाद यह घोषणा पत्र कानूनी रूप से वैध और बाध्यकारी दस्तावेज के रूप में स्वीकार किया जाएगा।
जनता से अपील करते हुए नेहा कुमारी ने कहा —
“मैं आप सभी से निवेदन करती हूँ कि अपनी बेटी का सहयोग करें और सभी जनप्रतिनिधियों, अध्यक्षों व मुखिया संघों को हमारे आधिकारिक समूह से जोड़ने में मदद करें, ताकि 30 अक्टूबर को मैं अपना घोषणा पत्र सीधे आप सबके समक्ष रख सकूँ और आपकी सहमति व सुझाव प्राप्त कर सकूँ।”
गौरतलब है कि नेहा कुमारी चेनारी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी हैं और उनका चुनाव चिन्ह ‘बेबी वॉकर’ है।
![]()
No Comments