Last updated: November 5th, 2025 at 03:06 am

सासाराम : आरपीएफ सासाराम और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में रविवार को महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की गई। टीम ने ट्रेन से करीब 80 हजार रुपये मूल्य की विदेशी शराब जब्त की है। इस दौरान दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि महाबोधि एक्सप्रेस से शराब की खेप लाई जा रही है। इसके बाद आरपीएफ और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने सासाराम स्टेशन पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान एक कोच से कई कार्टन विदेशी शराब के मिले। जब्त शराब हरियाणा निर्मित बताई जा रही है। गिरफ्तार दोनों तस्करों से पूछताछ के बाद पुलिस नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
मुख्य बिंदु :
आरपीएफ और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई
महाबोधि एक्सप्रेस से 80 हजार रुपये मूल्य की विदेशी शराब बरामद
दो तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ में कई खुलासों की उम्मीद
![]()
No Comments