Human Live Media

HomeStateBiharताला तालाब में दो सगे भाइयों का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

ताला तालाब में दो सगे भाइयों का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

तिलौथू(इंद्रपुरी) : ग्राम पोस्ट नवाडी, थाना इंद्रपुरी के रहने वाले दो सगे भाइयों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके
IMG-20251124-WA0000

तिलौथू(इंद्रपुरी) : ग्राम पोस्ट नवाडी, थाना इंद्रपुरी के रहने वाले दो सगे भाइयों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में शोक और सनसनी का माहौल व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक कल दोपहर करीब 12 बजे घर से बेर खाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की।

Table of Contents

    इसी दौरान निमियाड के पास पहाड़ के नीचे स्थित ताला तालाब से दोनों युवकों का शव बरामद किया गया। मृतक दोनों युवक राजेश पाल के पुत्र बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए और भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, पुलिस हर पहलू से मामले की छानबीन कर रही है।

    घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

    Loading

    No Comments