Last updated: November 27th, 2025 at 11:22 am

डेहरी (रोहतास): नारायण स्कूल ऑफ लॉ, गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के तत्वावधान में संविधान दिवस के अवसर पर आज दिनांक 26 नवंबर 2025 को युवा संसद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सह- कुलाधिपति गोविन्द नारायण सिंह, कुलपति प्रो डॉ. जगदीश सिंह, फैकल्टी ऑफ लॉ के डीन प्रो. डॉ विनोद कुमार सरोज, फैकल्टी ऑफ लॉ के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ संगीता कुमारी एवं सहायक कुलसचिव मिथिलेश कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक रजिस्ट्रार मिथिलेश कुमार सिंह ने संविधान की प्रस्तावना के महत्व औऱ संविधान निर्माताओं को उनकी मेहनत के लिए धन्यवाद दिया, फैकल्टी ऑफ लॉ के डीन प्रो. डॉ. विनोद कुमार सरोज ने युवा संसद के आयोजन के लिए नारायण स्कूल ऑफ लॉ के शिक्षकों एवं छात्रों को धन्यवाद दिया, फैकल्टी ऑफ लॉ के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ संगीता कुमारी ने कहा कि यह एक ऐसा आयोजन है जो छात्रों को भारतीय संसदीय प्रक्रिया से अवगत कराएगा, ऐसे आयोजन भविष्य में भी नियमित रूप से होते रहेंगे । कुलपति प्रो डॉ.जगदीश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह कार्यक्रम नारायण स्कूल ऑफ लॉ के छात्रों में संविधान और अपने देश के प्रति प्रेम और श्रद्धा की भावना भरेगा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सह-कुलाधिपति गोविन्द नारायण सिंह ने इस बात पर बल दिया कि देश की संसद में पारित बिलों पर हमारे विधि के छात्रों के विचार एवं सरकार को भविष्य में समुचित सरकारी अधिकारियों को प्रेषित किया जाता रहेगा। स्वागत सत्र के बाद युवा संसद की कार्यवाही प्रारंभ हुई जिसमें छात्रों ने पूरे मनोयोग से हिस्सा लिया। युवा संसद का आयोजन फैकल्टी ऑफ लॉ के सहायक प्रोफेसर श्री मृत्युंजय तिवारी एवं सुश्री भव्या रानी के संयुक्त संयोजकत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नारायण स्कूल ऑफ लॉ के सभी शिक्षक छात्रों के मार्गदर्शन के लिए उपस्थित थे छात्रों की युवा संसद में छात्रों के प्रदर्शन का फैकल्टी ऑफ एग्रीकल्चर के डीन प्रोफेसर डॉ. हेमंत कुमार सिंह, फैकल्टी ऑफ फार्मेसी के डीन प्रोफेसर डॉ. धर्मेंद्र कुमार, फैकल्टी ऑफ पैरामेडिकल के डीन प्रोफेसर डॉ.नीरज कुमार के निर्णायक मंडल ने मूल्यांकन किया जिन्हें आज के दूसरे सत्र में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा।
![]()
No Comments