Human Live Media

HomeStateBiharवर्चस्व की जंग में बेल पर आए युवक की गोली मारकर हत्या, वरुणा गांव में दहशत

वर्चस्व की जंग में बेल पर आए युवक की गोली मारकर हत्या, वरुणा गांव में दहशत

बिक्रमगंज (रोहतास)। रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत वरुणा गांव में रविवार की शाम वर्चस्व की लड़ाई में बेल
images

बिक्रमगंज (रोहतास)। रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत वरुणा गांव में रविवार की शाम वर्चस्व की लड़ाई में बेल पर आए 40 वर्षीय अखिलेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बिक्रमगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

Table of Contents

     

    थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि आपसी वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद में अखिलेश राय की हत्या की गई। उन्होंने बताया कि करीब छह माह पहले इसी गांव में जीयुत राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, उस मामले में अखिलेश राय मुख्य आरोपित था और वह हाल ही में जेल से बेल पर बाहर आया था।

     

    रविवार की शाम अखिलेश राय बिक्रमगंज से अपने गांव वरुणा लौट रहा था। इसी दौरान गांव के बाहर रास्ते में घात लगाए अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल से पुलिस ने पांच खोखे बरामद किए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की।

     

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।

     

    इस संबंध में एसडीपीओ सह सहायक पुलिस अधीक्षक संकेत कुमार ने कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी सेल और एसटीएफ की टीम को भी जांच में लगाया गया है। अपराधियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

     

    पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। वर्चस्व की इस खूनी जंग ने एक बार फिर इलाके की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    Loading

    No Comments