Last updated: December 16th, 2025 at 05:41 am

सासाराम (रोहतास) : सोमवार को जिला पदाधिकारी, रोहतास उदिता सिंह के द्वारा दैनिक साक्षात्कार के क्रम में कुल 7 आम नागरिकों से साक्षात्कार किया गया। उक्त साक्षात्कार के क्रम में आवेदक अशोक कुमार, कनीय अभियंता (लोक स्वा० प्रशाखा) चेनारी के द्वारा सेवानिवृत उपरांत सेवान्त लाभों पर विभाग द्वारा रोक लगाने के संबंध में आवेदन दिया गया। जिसे अविलंब निष्पादन हेतु स्थापना उप समाहर्ता, रोहतास सासाराम को अग्रसारित किया गया। आवेदक पंकज कुमार सिंह, विमलेश कुमार, धीरज कुमार यादव एवं अन्य के द्वारा बालू घाट संचालक द्वारा न्यायिक आदेश की अवहेलना एवं ग्रामीणों का रास्ते को बाधित करने हेतु आवेदन दिया गया जिसे निष्पादन हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, डिहरी एवं जिला खनन पदाधिकारी, रोहतास को अग्रसारित किया गया। इसी प्रकार आवेदक लोकेश रंजन, ग्राम- धारूपूर, बिक्रमगंज के द्वारा शस्त्र अनुज्ञप्ति से संबंधित समस्या के निराकरण हेतु आवेदन प्राप्त किया गया जिसे। समाधान हेतु शस्त्र दंडाधिकारी, रोहतास को भेजा गया। इसी प्रकार शेष सभी आवेदन पत्रों को संबंधित कार्यालयों / संबंधित पदाधिकारियों को शीघ्र निष्पादन कराने हेतु निदेशित किया गया।
![]()
No Comments