Last updated: December 25th, 2025 at 09:19 am

सासाराम।
रोहतास जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए कक्षा एक से आठवीं तक के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों को 26 दिसंबर तक बंद रखने का निर्णय लिया है।
जारी आदेश के अनुसार कक्षा नौवीं से बारहवीं तक की पढ़ाई सीमित समय में संचालित होगी। इन कक्षाओं का संचालन सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक किया जाएगा, ताकि छात्र-छात्राओं को ठंड से राहत मिल सके।
प्रशासन ने सभी विद्यालयों एवं संबंधित संस्थानों को आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की गई है कि बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान रखें और अत्यधिक ठंड में अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने दें।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौसम की स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है। ठंड के प्रकोप में वृद्धि होने पर आगे भी आवश्यक निर्णय लिए जा सकते हैं।
![]()
No Comments