Human Live Media

HomeStateBiharनवनियुक्त एसडीएम सासाराम का भव्य स्वागत

नवनियुक्त एसडीएम सासाराम का भव्य स्वागत

सासाराम। आज नवनियुक्त एसडीएम सासाराम डॉ. नेहा कुमारी महोदया का हमारी टीम द्वारा भव्य स्वागत किया गया, जिसे लेकर हम
WhatsApp Image 2025-12-23 at 18.49.07

सासाराम। आज नवनियुक्त एसडीएम सासाराम डॉ. नेहा कुमारी महोदया का हमारी टीम द्वारा भव्य स्वागत किया गया, जिसे लेकर हम सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
डॉ. नेहा कुमारी महोदया का सरल, विनम्र और सहयोगात्मक व्यवहार हमारी टीम को अत्यंत प्रेरणादायक लगा। आमजन के प्रति उनकी संवेदनशीलता और मदद की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
सबसे सराहनीय बात यह रही कि कार्यालय पहुंचने के दौरान उन्होंने मुख्य द्वार पर वाहन से उतरकर पैदल चलकर अपने कार्यालय तक जाना चुना, जो उनके अनुशासित, सादगीपूर्ण और जिम्मेदार प्रशासनिक दृष्टिकोण को दर्शाता है।
ऐसे अधिकारी न केवल प्रशासन में विश्वास बढ़ाते हैं, बल्कि समाज के लिए भी एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।

Table of Contents

    Loading

    No Comments