Human Live Media

HomeStateBihar*सुबह की दौड़ बनी आखिरी दौड़: सड़क किनारे अभ्यास कर रहे दो छात्रों को हाईवा ने कुचला, मौत

*सुबह की दौड़ बनी आखिरी दौड़: सड़क किनारे अभ्यास कर रहे दो छात्रों को हाईवा ने कुचला, मौत

रोहतास। रोहतास जिले के रोहतास थाना क्षेत्र अंतर्गत समहुता में गुरुवार की सुबह दिल दहला देने वाली घटना में सड़क
WhatsApp Image 2025-12-25 at 16.51.12

रोहतास।
रोहतास जिले के रोहतास थाना क्षेत्र अंतर्गत समहुता में गुरुवार की सुबह दिल दहला देने वाली घटना में सड़क किनारे दौड़ लगा रहे दो छात्रों को एक अनियंत्रित हाईवा ने कुचल दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने डेहरी–रोहतास मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
मृतकों की पहचान काराकाट थाना क्षेत्र के मुंजी गांव निवासी आशीष कुमार और समहुता गांव निवासी रंजन यादव के रूप में की गई है। दोनों आपस में गहरे दोस्त थे और बिहार पुलिस व भारतीय सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे थे।
रोज की तरह निकले थे अभ्यास के लिए
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक प्रतिदिन की तरह गुरुवार की सुबह सड़क के किनारे दौड़ लगा रहे थे, ताकि शारीरिक दक्षता परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इसी दौरान तेज रफ्तार हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे आ गया और दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
घटना से इलाके में मातम, सड़क जाम
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर मुआवजे और दोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग की। सड़क जाम के कारण डेहरी–रोहतास मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
पुलिस ने संभाली स्थिति
सूचना मिलने पर रोहतास थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल, सासाराम में पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस के अनुसार, हाईवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।
युवाओं की मौत से गांवों में शोक
दो होनहार युवकों की असमय मौत से मुंजी और समहुता गांवों में मातमी सन्नाटा पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।

Table of Contents

    Loading

    No Comments