Human Live Media

HomeBlogदेहरादून में सनसनीखेज हत्या, धमकी की शिकायत करने वाली युवती की बीच सड़क हत्या

देहरादून में सनसनीखेज हत्या, धमकी की शिकायत करने वाली युवती की बीच सड़क हत्या

देहरादून के मच्छी बाजार इलाके में सोमवार को दिनदहाड़े हुई एक हत्या ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया।
देहरादून में सनसनीखेज हत्या, धमकी की शिकायत करने वाली युवती की बीच सड़क हत्या

देहरादून के मच्छी बाजार इलाके में सोमवार को दिनदहाड़े हुई एक हत्या ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। बीच सड़क पर एक युवती पर चापड़ से हमला कर उसकी जान ले ली गई। हैरानी की बात यह है कि मृतका ने महज दो दिन पहले ही अपने ही इलाके के एक युवक के खिलाफ जान से मारने की धमकी की शिकायत पुलिस को दी थी।

Table of Contents

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती की पहचान गुन्नु श्रीवास्तव के रूप में हुई है। उसने कुछ दिन पहले खुदबुड़ा पुलिस चौकी में एक युवक के खिलाफ धमकाने की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि उसी युवक ने सोमवार को युवती को घर से बाहर बुलाया और सार्वजनिक स्थान पर उस पर चापड़ से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

    घटना के बाद मच्छी बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। वारदात की खबर फैलते ही आसपास के दुकानदारों ने एहतियातन अपनी दुकानें बंद कर दीं और इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

    एसपी सिटी प्रमोद कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है।

    इस घटना ने एक बार फिर पुलिस में दर्ज शिकायतों के बाद पीड़ितों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

     

    Loading

    Comments are off for this post.