Human Live Media

HomeBlogबंगाल में भाजपा का ममता सरकार पर ‘चार्जशीट’ हमला, जिलों में एक साथ कई आरोप पत्र जारी

बंगाल में भाजपा का ममता सरकार पर ‘चार्जशीट’ हमला, जिलों में एक साथ कई आरोप पत्र जारी

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ बड़ा राजनीतिक
mamta_banerjee

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ बड़ा राजनीतिक अभियान शुरू किया। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने राज्य के विभिन्न जिलों में एक साथ तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ ‘चार्जशीट’ पेश कर कथित भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलताओं के मुद्दे को जनता के बीच उठाया।

Table of Contents

    अलग-अलग जिलों में नेताओं ने संभाली कमान

    मथुरापुर जिला कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने स्वयं चार्जशीट जारी की। वहीं तमलुक के महिषादल में सांसद सौमेंदु अधिकारी ने सरकार पर तीखा हमला बोला। नदिया उत्तर जिले में भाजपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक रुद्रनील घोष ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। बर्द्धमान में दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता ‘महागुरु’ मिथुन चक्रवर्ती की मौजूदगी से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बांकुड़ा में प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक अग्निमित्रा पाल ने तृणमूल शासन के खिलाफ आरोप पत्र जारी करते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

    संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी

    राज्य के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शनों के साथ-साथ संगठनात्मक गतिविधियां भी तेज होती दिखीं। कोलकाता में प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने ‘महानगर आवासीय परिषद स्नेह मिलन’ कार्यक्रम में हिस्सा लेकर शहरी मतदाताओं से संवाद किया और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

    ‘परिवर्तन यात्रा’ की तैयारी

    इसके साथ ही आगामी ‘परिवर्तन यात्रा’ को लेकर राज्यभर में महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठकें आयोजित की गईं। भाजपा फिलहाल ‘गृह संपर्क अभियान’ और ‘ग्राम सभाओं’ के माध्यम से बूथ स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी हुई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन गतिविधियों से साफ संकेत मिलता है कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं और पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरने की रणनीति बना रही है।

    Loading

    Comments are off for this post.