Last updated: March 6th, 2026 at 12:52 pm

सीतामढ़ी में दो पक्षों के विवाद को शांत कराने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, 9 आरोपी गिरफ्तार
सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के दौरान पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। घटना में थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया।
घायलों में थानाध्यक्ष सुमित कुमार, सहायक उपनिरीक्षक नसीम अख्तर और दो अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। सभी को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज सीएचसी में कराया गया। जानकारी के अनुसार डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच फिर से कहासुनी हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।
विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हमला करने वाले 9 लोगों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया कर रही है और आगे की जांच जारी है।
![]()
Comments are off for this post.