Human Live Media

HomeBlogरसोई गैस बुकिंग का बदला नियम, अब 15 नहीं 21 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

रसोई गैस बुकिंग का बदला नियम, अब 15 नहीं 21 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए बुकिंग नियमों में बदलाव किया गया है। अब एलपीजी सिलेंडर लेने के बाद अगला
WhatsApp Image 2026-03-07 at 10.14.34 PM

घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए बुकिंग नियमों में बदलाव किया गया है। अब एलपीजी सिलेंडर लेने के बाद अगला सिलेंडर बुक करने के लिए 21 दिन का इंतजार करना होगा। पहले यह अवधि 15 दिनों की थी, जिसे बढ़ाकर 21 दिन कर दिया गया है।

Table of Contents

    बताया जा रहा है कि वैश्विक स्तर पर ईंधन आपूर्ति को लेकर बनी अनिश्चितता को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। नई व्यवस्था का उद्देश्य सभी घरेलू उपभोक्ताओं तक गैस सिलेंडर की आपूर्ति संतुलित तरीके से सुनिश्चित करना है।

    फिलहाल अस्थायी तौर पर लागू होगा नियम

    जानकारी के अनुसार यह नियम फिलहाल अस्थायी तौर पर लागू किया गया है और हालात सामान्य होने तक जारी रह सकता है। पहले उपभोक्ता एक सिलेंडर की डिलीवरी के 15 दिन बाद दूसरा सिलेंडर बुक कर सकते थे, लेकिन अब यह अवधि बढ़ाकर 21 दिन कर दी गई है। यानी दो सिलेंडरों की आपूर्ति के बीच कम से कम 21 दिनों का अंतर रहेगा।

    हालांकि गैस सिलेंडर की बुकिंग प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई व्यवस्था को लागू करने के लिए इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने गैस एजेंसियों के सिस्टम में आवश्यक बदलाव कर दिए हैं।

    एजेंसी संचालक ने दी जानकारी

    महावीर गैस एजेंसी के संचालक देव नारायण महतो ने बताया कि एजेंसी के सॉफ्टवेयर में बदलाव कर दिया गया है। अब उपभोक्ता अंतिम डिलीवरी के 21 दिन बाद ही अगला गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकेंगे।

    उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति में कोई परेशानी नहीं होगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा सके।

    Loading

    Comments are off for this post.