Human Live Media

HomeBlogमुजफ्फरपुर में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, प्रशासन ने बनाई 5 सदस्यीय कमेटी

मुजफ्फरपुर में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, प्रशासन ने बनाई 5 सदस्यीय कमेटी

मुजफ्फरपुर: जिले में रक्षा विभाग की अतिक्रमित जमीन को खाली कराने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
WhatsApp Image 2026-03-07 at 10.15.37 PM

मुजफ्फरपुर: जिले में रक्षा विभाग की अतिक्रमित जमीन को खाली कराने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसको लेकर मुशहरी अंचलाधिकारी ने पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है, जो रक्षा विभाग की जमीन की पहचान कर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी।

Table of Contents

    गठित कमेटी में अंचल अमीन और अंचल कार्यालय के अन्य कर्मियों को शामिल किया गया है। साथ ही अंचलाधिकारी ने सेना के अधिकारियों से अंचल क्षेत्र में स्थित रक्षा विभाग की जमीन का पूरा विवरण उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

    विभाग ने दिए थे कार्रवाई के निर्देश

    जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर में रक्षा मंत्रालय की करीब 9.36 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत सामने आई थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने प्रशासन को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। विभाग की ओर से कहा गया था कि अवैध जमाबंदी को रद्द करते हुए अमीन से जमीन की पैमाइश कराई जाए और जमीन की पहचान कर वहां पिलर लगाए जाएं।

    निर्देश के मुताबिक अवैध कब्जा करने वालों को पहले 15 दिनों का समय दिया जाएगा। इसके बाद जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। सेना के अनुरोध के बाद अब जमीन से जुड़े दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच भी शुरू कर दी गई है।

    कमांडेंट को भेजा गया पत्र

    मुशहरी अंचलाधिकारी ने रक्षा विभाग के कमांडेंट को पत्र भेजकर जानकारी दी है कि जमीन को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने और उसे खाली कराने के लिए दाखिल-खारिज की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। गठित कमेटी जमीन से जुड़े दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

    Loading

    Comments are off for this post.