Human Live Media

HomeBlogगैरसैंण में शुरू हुआ उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र, सीएम धामी ने पेश किया 1.11 लाख करोड़ का बजट

गैरसैंण में शुरू हुआ उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र, सीएम धामी ने पेश किया 1.11 लाख करोड़ का बजट

गैरसैंण: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मंगलवार से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया। सत्र के पहले दिन
Uttarakhand_forest_fire_CM_Pushkar_Dhami_PTI_1718335284901_1736854522906

गैरसैंण: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मंगलवार से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया। सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 1,11,703.21 करोड़ रुपये का बजट सदन में पेश किया।

Table of Contents

    विधानसभा सत्र की शुरुआत सुबह 11 बजे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह के अभिभाषण के साथ हुई। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन में बजट प्रस्तुत किया। खास बात यह रही कि राज्य गठन के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब राज्यपाल का अभिभाषण और बजट पेश करने की प्रक्रिया एक ही दिन में संपन्न हुई।

    इस बीच बजट सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा भवन के प्रवेश द्वार पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, बेरोजगारी, भर्ती घोटाले, अंकिता भंडारी मामले में न्याय, बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर सरकार को घेरा।

    इसके अलावा कांग्रेस विधायकों ने मानव-वन्यजीव संघर्ष, बिजली दरों में वृद्धि और स्वास्थ्य सेवाओं की खराब स्थिति जैसे मुद्दों को भी उठाया। प्रदर्शन के दौरान विपक्षी नेताओं ने सरकार से इन समस्याओं पर ठोस कदम उठाने की मांग की।

    Loading

    Comments are off for this post.