Human Live Media

HomeBlogउत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, 25 अप्रैल से होगी मकानों की गणना

उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, 25 अप्रैल से होगी मकानों की गणना

देहरादून। उत्तराखंड में प्रस्तावित जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जनगणना के पहले चरण के तहत
WhatsApp Image 2026-03-10 at 3.17.49 PM

देहरादून। उत्तराखंड में प्रस्तावित जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जनगणना के पहले चरण के तहत प्रदेश में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य 25 अप्रैल से शुरू किया जाएगा।

Table of Contents

    इसी को ध्यान में रखते हुए जनगणना निदेशालय में मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें बताया जा रहा है कि मकानों की गणना किस प्रकार की जाएगी और इसमें किन-किन प्रक्रियाओं का पालन करना होगा। इसके बाद ये मास्टर ट्रेनर जिलों में जाकर संबंधित कर्मचारियों और कार्मिकों को प्रशिक्षण देंगे।

    प्रदेश में मकान गणना की तैयारियों को गति देने के लिए सोमवार को भी मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस बार जनगणना और मकान गणना का पूरा कार्य ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

    इस प्रक्रिया के तहत आम लोगों को स्वगणना (Self Enumeration) का विकल्प भी दिया जाएगा। स्वगणना की प्रक्रिया मकान गणना शुरू होने से 15 दिन पहले यानी 10 अप्रैल से शुरू होगी। इसमें लोग निर्धारित ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

    जब मकान गणना का कार्य शुरू होगा, तब संबंधित कार्मिक घर-घर जाकर स्वगणना में दर्ज जानकारी का सत्यापन करेंगे। इस अवसर पर जनगणना निदेशक ईवा श्रीवास्तव सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

    Loading

    Comments are off for this post.