Last updated: March 12th, 2026 at 11:17 am

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और ने आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव के नजदीक आते ही कुछ लोग पैसों के बल पर राजनीति को प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सभी को सावधान रहने की जरूरत है।
मंगलवार को के धर्मतला इलाके में पांच दिनों तक चले अपने धरने के समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि राजनीति में सम्मान और ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण हैं। पैसों के जरिए लोगों को प्रभावित करने की कोशिशें लोकतंत्र के लिए सही नहीं हैं।
मुख्यमंत्री ने की सीख का उल्लेख करते हुए कहा कि जीवन में पैसा ही सबकुछ नहीं होता। धन आता-जाता रहता है, लेकिन अगर किसी व्यक्ति पर पैसे लेकर समझौता करने का आरोप लग जाता है तो उसकी छवि जनता के बीच लंबे समय तक खराब हो जाती है। इसलिए राजनीति में सम्मान के साथ काम करना ही सबसे जरूरी है।
उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि यदि किसी को खरीदने या प्रभावित करने की कोशिश की जाती है तो उस पर नजर रखी जाएगी। इस मामले में सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।
मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद राज्य के राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि किन लोगों को खरीदने या प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। वहीं की ओर से भी इस मुद्दे पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
पार्टी से जुड़े कुछ लोगों का मानना है कि मुख्यमंत्री की टिप्पणी में चिंता के संकेत नजर आए, जबकि कुछ नेताओं का कहना है कि चुनाव से पहले वह यह संदेश देना चाहती थीं कि पार्टी के भीतर होने वाली हर गतिविधि पर उनकी नजर बनी हुई है।
![]()
Comments are off for this post.