Human Live Media

HomeStateBiharनिशांत कुमार और मैथिली ठाकुर की AI से आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर की AI से आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोअर्स बढ़ाने की चाह एक युवक को भारी पड़ गई। एआई तकनीक का दुरुपयोग कर
WhatsApp Image 2026-03-15 at 2.14.37 PM

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोअर्स बढ़ाने की चाह एक युवक को भारी पड़ गई। एआई तकनीक का दुरुपयोग कर आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

Table of Contents

    पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान फतेहपुर थाना क्षेत्र के शब्दों गांव निवासी विकास कुमार यादव (35) के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने लगभग एक सप्ताह पहले फेसबुक पर एआई तकनीक का इस्तेमाल कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार और अलीनगर विधानसभा क्षेत्र की विधायक मैथिली ठाकुर से जुड़ी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें तैयार कर पोस्ट कर दी थीं।

    तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस तक पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फतेहपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शनिवार शाम आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

    गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भ्रामक सामग्री पोस्ट किए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

    उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार डिजिटल तकनीक और एआई का गलत इस्तेमाल करना कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाती है।

    थाना प्रभारी ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी और सावधानी के साथ करें। किसी भी व्यक्ति की आपत्तिजनक फोटो, वीडियो या संदेश बनाकर या एडिट कर उसे वायरल करना गैरकानूनी है।

    उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी के पास इस तरह की कोई भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री आती है तो उसे आगे साझा करने के बजाय तुरंत पुलिस या संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि तकनीक का सही उपयोग समाज के लिए लाभकारी है, लेकिन इसके दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    Loading

    Comments are off for this post.