Human Live Media

HomeNewsबिहार में सियासी सरगर्मी बढ़ी, ‘हम’ पार्टी का सख्त आदेश, सभी विधायक 48 घंटे पटना में रहेंगे

बिहार में सियासी सरगर्मी बढ़ी, ‘हम’ पार्टी का सख्त आदेश, सभी विधायक 48 घंटे पटना में रहेंगे

बिहार की राजनीति में जारी हलचल के बीच एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने अपने
1109636-jitan

बिहार की राजनीति में जारी हलचल के बीच एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने अपने सभी विधायकों को तत्काल प्रभाव से पटना में मौजूद रहने का निर्देश जारी किया है। इस फैसले ने राज्य की सियासत को और गरमा दिया है।

Table of Contents

    पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने सभी विधायकों को 14 और 15 अप्रैल तक हर हाल में पटना स्थित मुख्यालय में रहने को कहा है। इस संबंध में पार्टी की ओर से औपचारिक निर्देश भी जारी किया गया है, जिसमें उपस्थिति को अनिवार्य बताया गया है।

    पार्टी के प्रधान महासचिव राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि यह कदम संगठनात्मक मजबूती और अनुशासन बनाए रखने के लिए उठाया गया है। वहीं, मुख्य प्रवक्ता श्याम सुन्दर शरण के मुताबिक, आगामी रणनीति और अहम राजनीतिक फैसलों की जानकारी विधायकों तक तुरंत पहुंचाने के लिए यह जरूरी कदम है।

    इस बीच राजधानी पटना में प्रशासनिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। राजभवन में तैयारियों को लेकर बैठकें हो रही हैं, जहां अधिकारियों को संभावित कार्यक्रमों के लिए अलर्ट रहने को कहा गया है। दूसरी ओर, सम्राट चौधरी के आवास पर भी लगातार बैठकों का दौर जारी है, जिससे नई सरकार के गठन की अटकलें और तेज हो गई हैं।

    मौजूदा राजनीतिक समीकरणों में ‘हम’ पार्टी की भूमिका काफी अहम मानी जा रही है। जानकारों का मानना है कि पार्टी किसी बड़े फैसले की तैयारी में है, जिसके लिए सभी विधायकों की मौजूदगी जरूरी है।

    सूत्रों की मानें तो 14 या 15 अप्रैल को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है। पटना के बिहार लोक भवन में चल रही तैयारियां और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी इसी ओर संकेत दे रही है।

     

    Loading

    Comments are off for this post.