Human Live Media

HomeNewsसम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद NDA का बड़ा फैसला

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद NDA का बड़ा फैसला

पटना से इस समय की बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। सम्राट चौधरी को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक
samrat-choudhary-file-photo

पटना से इस समय की बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। सम्राट चौधरी को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक दल का नेता चुन लिया गया है, जिससे उनका बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है।

Table of Contents

    इससे पहले, लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफे से पहले उन्होंने अपने कार्यकाल की आखिरी कैबिनेट बैठक भी की थी, जो भावुक माहौल में संपन्न हुई।

    नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद पटना में बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से सम्राट चौधरी के नाम पर सहमति बनी। पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सहयोगी दलों ने भी इस फैसले का समर्थन किया।

    राजनीतिक दृष्टि से इसे बिहार में एक नए दौर की शुरुआत माना जा रहा है। जहां एक ओर नीतीश कुमार के लंबे कार्यकाल का अंत हुआ, वहीं अब सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई सरकार का गठन होने जा रहा है।

    सूत्रों के अनुसार, शाम के बाद एनडीए विधायक दल की औपचारिक बैठक होगी, जिसमें गठबंधन के सभी दल मिलकर नेता के नाम पर अंतिम निर्णय लेंगे। इसके बाद नई सरकार बनाने का दावा राज्यपाल के सामने पेश किया जाएगा।

    बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह 11 बजे पटना में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा, जिसमें सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस दौरान एनडीए के सभी सहयोगी दलों के मंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और इसमें शामिल होने के लिए दिल्ली से भी कई वरिष्ठ नेता पटना पहुंच सकते हैं।

    Loading

    Comments are off for this post.