Last updated: April 14th, 2026 at 02:53 pm

Bihar Politics, Patna : बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की राजनीति में बड़ा फैसला लेते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता सम्राट चौधरी को एनडीए विधानमंडल दल का नेता चुना गया है। उनके इस चयन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संदेश में विश्वास जताया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में सेवा, सुशासन और विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि चौधरी का अनुभव और दूरदर्शिता संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक होगा।
संजय सरावगी ने कहा कि सम्राट चौधरी का कार्यकाल जनकल्याण और विकास के नए मानक स्थापित करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पार्टी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी और राज्य में विकास कार्यों को और तेज़ी मिलेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकसित बिहार के संकल्प को आगे बढ़ाने में सम्राट चौधरी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार में विकास, सुशासन और समृद्धि के जो आयाम स्थापित किए गए हैं, उन्हें आगे बढ़ाने में नया नेतृत्व पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेगा।
![]()
Comments are off for this post.