Human Live Media

HomeStateBiharनीतीश के राज्यसभा जाने पर तेजस्वी का हमला: “NDA ने जनता से किया वादा तोड़ा”

नीतीश के राज्यसभा जाने पर तेजस्वी का हमला: “NDA ने जनता से किया वादा तोड़ा”

बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राज्यसभा सदस्य बनने के
4799624-tejashwi-yadav-4-1

बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद अब विपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। राज्यसभा में शपथ लेने के बाद बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इस बीच नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है।

Table of Contents

    चुनाव में झूठ बोला गया

    तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव के दौरान एनडीए नेताओं ने दावा किया था कि 2025 से 2030 तक नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री रहेंगे। लेकिन अब उनके राज्यसभा जाने से यह साफ हो गया है कि जनता से किया गया वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि यह फैसला पहले से तय था, लेकिन जनता से छुपाया गया।

    बिहार की हालत बिगड़ती जा रही है”

    तेजस्वी यादव ने राज्य की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा,  बिहार की हालत लगातार खराब हो रही है, रोजगार के अभाव में लोग पलायन कर रहे हैं, लेकिन सरकार के पास इन समस्याओं का कोई ठोस समाधान नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ सत्ता बचाने में लगी है, जनता की समस्याओं से उसका कोई लेना-देना नहीं है।

    TRE-4 और युवाओं का मुद्दा

    तेजस्वी यादव ने शिक्षक भर्ती (TRE-4) का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि इस पर पहले भी सुझाव दिए गए थे। लेकिन सरकार इस दिशा में गंभीरता से काम नहीं कर रही है

    कुर्सी की राजनीति में उलझी सरकार”

    तेजस्वी यादव ने कहा कि एनडीए के नेता सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं।  उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विकास के बजाय राजनीतिक जोड़-तोड़ में व्यस्त है, इससे बिहार का नुकसान हो रहा है

    CM चेहरे पर भी उठाए सवाल

    तेजस्वी यादव ने कहा कि अब यह सवाल अहम हो गया है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जनता जिस व्यक्ति को देखना चाहती है, उसे मौका नहीं दिया जा रहा है, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। यह पूरा मामला बिहार की राजनीति में नए विवाद को जन्म दे रहा है। आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमा सकता है, खासकर जब नए मुख्यमंत्री को लेकर स्थिति साफ होगी।

     

    Loading

    Comments are off for this post.