Human Live Media

HomeNewsइस्तीफे के बाद पहली बार जदयू दफ्तर जाएंगे नीतीश कुमार, पार्टी कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

इस्तीफे के बाद पहली बार जदयू दफ्तर जाएंगे नीतीश कुमार, पार्टी कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

पटना। बिहार की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम के तहत पूर्व मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार रविवार को जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश
WhatsApp Image 2026-04-26 at 10.47.35 AM

पटना। बिहार की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम के तहत पूर्व मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार रविवार को जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद यह उनका पहला आधिकारिक पार्टी कार्यक्रम होगा, जिसे लेकर राजनीतिक हलकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Table of Contents

    जानकारी के अनुसार, इस दौरान उनके साथ राज्य के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री डिप्टी सीएम विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव भी मौजूद रहेंगे।

    जदयू कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नीतीश कुमार ‘भामाशाह जयंती’ समारोह में शामिल होंगे और इसका उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम सुबह करीब 10 बजे शुरू होने की संभावना है, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे।

    इस आयोजन को लेकर पार्टी कार्यालय में विशेष तैयारियां की गई हैं। कार्यालय परिसर और सभागार को सजाया गया है और पार्टी द्वारा पिछले वर्षों में किए गए विकास कार्यों को भी प्रदर्शित किया जा रहा है।

    राजनीतिक रूप से यह कार्यक्रम इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार की यह पहली सार्वजनिक राजनीतिक उपस्थिति होगी। इससे पार्टी के भीतर और बाहर दोनों जगह कई संदेश जाने की संभावना है।

    गौरतलब है कि भामाशाह, मेवाड़ के वीर शासक महाराणा प्रताप के करीबी सहयोगी और सलाहकार थे। उन्होंने अपने धन और संसाधनों से संघर्ष के दौर में मेवाड़ की सेना को मजबूती दी थी, जिसके कारण उन्हें त्याग और समर्पण का प्रतीक माना जाता है।

    राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस कार्यक्रम के जरिए जदयू संगठन को मजबूती देने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने का प्रयास किया जाएगा।

    Loading

    Comments are off for this post.