Human Live Media

HomeNewsबिहार में कैबिनेट विस्तार की हलचल तेज, सीएम सम्राट की नीतीश कुमार से अहम मुलाकात

बिहार में कैबिनेट विस्तार की हलचल तेज, सीएम सम्राट की नीतीश कुमार से अहम मुलाकात

Bihar Politics:  बिहार में नई सरकार के गठन और विश्वास मत हासिल करने के बाद अब राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार
WhatsApp Image 2026-04-25 at 1.25.59 PM

Bihar Politics:  बिहार में नई सरकार के गठन और विश्वास मत हासिल करने के बाद अब राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री राजीन रंजन सिंह भी मौजूद रहे।

Table of Contents

    बताया जा रहा है कि यह मुलाकात महज औपचारिक नहीं थी, बल्कि इसमें राज्य के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अहम चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, सरकार के आगामी ढांचे और विभागों के बंटवारे को लेकर विचार-विमर्श किया गया है।

    फिलहाल राज्य की सरकार सीमित मंत्रियों के साथ काम कर रही है, जिससे प्रशासनिक कामकाज पर भी असर पड़ रहा है। ऐसे में जल्द ही कैबिनेट विस्तार की संभावना जताई जा रही है।

    राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि मंत्रिमंडल विस्तार मई के पहले सप्ताह में हो सकता है। माना जा रहा है कि अन्य राज्यों के चुनावी कार्यक्रम खत्म होने के बाद इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

    मंत्रिमंडल गठन को लेकर एनडीए के सहयोगी दलों के बीच संतुलन बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गठबंधन में शामिल दलों को उनके अनुपात के अनुसार प्रतिनिधित्व देने की रणनीति बनाई जा रही है, ताकि सभी सहयोगियों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

    इसके साथ ही कुछ प्रमुख विभागों के बंटवारे को लेकर भी मंथन जारी है। गृह, वित्त और ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों को लेकर अलग-अलग दलों की दावेदारी सामने आ रही है, जिस पर अंतिम फैसला शीर्ष नेतृत्व के स्तर पर होगा।

    राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कैबिनेट विस्तार नई सरकार के कामकाज और आने वाले समय की राजनीतिक दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा।

    Loading

    Comments are off for this post.