Human Live Media

HomeNewsबंगाल में नए मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस, भाजपा में कई नामों पर मंथन तेज

बंगाल में नए मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस, भाजपा में कई नामों पर मंथन तेज

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि राज्य का अगला
GridArt_20260505_114813502

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक इस पर आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन पार्टी के भीतर मंथन तेज हो गया है।

Table of Contents

    राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह जल्द आयोजित किया जा सकता है। हालांकि तारीख को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। इस बीच पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठकों का दौर जारी है, जिसमें नेतृत्व को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

    सूत्रों के मुताबिक, भाजपा नेतृत्व ने पहले ही संकेत दिया है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री बंगाल से ही होगा, जो स्थानीय भाषा और संस्कृति से जुड़ा हो। इसके साथ ही महिला नेतृत्व को मौका दिए जाने की संभावना पर भी चर्चा हो रही है, लेकिन इस पर अभी कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी है।

    मुख्यमंत्री पद के लिए जिन नामों की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है, उनमें शुभेंदु अधिकारी, शमिक भट्टाचार्य, उत्पल ब्रह्मचारी और स्वप्न दासगुप्ता शामिल हैं। इसके अलावा दिलीप घोष का नाम भी राजनीतिक चर्चाओं में बना हुआ है। खास तौर पर शुभेंदु अधिकारी को मजबूत दावेदार माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने चुनाव में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है।

    बताया जा रहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता जल्द ही कोलकाता पहुंचकर विधायकों के साथ बैठक कर सकते हैं, जिसमें मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम सहमति बन सकती है।

    फिलहाल, पूरे राज्य की नजर भाजपा के इस फैसले पर टिकी हुई है कि आखिर बंगाल की सत्ता की कमान किसे सौंपी जाएगी।

    Loading

    Comments are off for this post.