Human Live Media

HomeNewsजंदाहा दौरे पर नीतीश कुमार ने उमेश कुशवाहा को दिया खास संदेश, बोले, राजनीति में लंबा सफर तय करेंगे

जंदाहा दौरे पर नीतीश कुमार ने उमेश कुशवाहा को दिया खास संदेश, बोले, राजनीति में लंबा सफर तय करेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को वैशाली जिले के जंदाहा प्रखंड स्थित कजरी बुजुर्ग गांव पहुंचे, जहां उन्होंने जदयू
nitish-kumar-(29)-1779856117398_v

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को वैशाली जिले के जंदाहा प्रखंड स्थित कजरी बुजुर्ग गांव पहुंचे, जहां उन्होंने जदयू प्रदेश अध्यक्ष और विधायक उमेश कुशवाहा के पैतृक आवास पर जाकर उनके परिवार से मुलाकात की।

Table of Contents

    इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों से बातचीत की और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। गांव पहुंचने पर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

    कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार ने बिहार में हुए विकास कार्यों और महिलाओं के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास की रफ्तार आगे भी जारी रहेगी और सरकार जनता के हित में लगातार काम करती रहेगी।

    मुख्यमंत्री ने मंच से उमेश कुशवाहा की खुलकर तारीफ करते हुए उन्हें राजनीति में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए दो बार बड़ी जिम्मेदारी दी है और अगर वे पूरी ईमानदारी से काम करते रहे तो भविष्य में और बड़ी सफलता हासिल करेंगे।

    इस कार्यक्रम में एनडीए के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। नीतीश कुमार के दौरे को लेकर पूरे इलाके में राजनीतिक हलचल देखने को मिली और जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

    Loading

    Comments are off for this post.