Human Live Media

HomeNewsअखिलेश यादव के साथ आए BJP के कई नेता, सपा में शामिल हुए उत्पल राय और दो ब्लॉक प्रमुख

अखिलेश यादव के साथ आए BJP के कई नेता, सपा में शामिल हुए उत्पल राय और दो ब्लॉक प्रमुख

उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होती नजर आ रही है। इसी बीच समाजवादी पार्टी ने
images – 2026-11-21T162306.687

उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होती नजर आ रही है। इसी बीच समाजवादी पार्टी ने शनिवार को अपने कुनबे का विस्तार किया। राजधानी लखनऊ में पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में बीजेपी के कई नेताओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें गाजीपुर और मऊ की राजनीति में सक्रिय रहे उत्पल राय, गाजियाबाद के ब्लॉक प्रमुख अनिल कसाना और सीतापुर के रेउसा ब्लॉक प्रमुख अवधेश चौहान शामिल हैं।

Table of Contents

    नेताओं के पार्टी में शामिल होने के बाद अखिलेश यादव ने उनका स्वागत किया। उत्पल राय की ज्वाइनिंग पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कमल छोड़कर कमल उनके साथ आ गया है। उन्होंने उत्पल नाम का अर्थ कमल बताते हुए कहा कि अब बीजेपी का कमल और मुरझाएगा।

    वहीं, अनिल कसाना के सपा में आने को अखिलेश यादव ने पार्टी के लिए मजबूती बताया। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद और लोनी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े वादों को सरकार बनने पर पूरा किया जाएगा। अवधेश चौहान के शामिल होने पर उन्होंने कहा कि इससे सीतापुर में समाजवादी पार्टी को नई ताकत मिलेगी। अखिलेश ने यह भी बताया कि इन नेताओं के साथ बड़ी संख्या में बीडीसी सदस्य भी सपा में आए हैं।

    इस दौरान अखिलेश यादव ने पार्टी में शामिल हुए नेताओं को भरोसा दिलाया कि उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने अग्निवीर योजना को समाप्त करने की बात दोहराते हुए बीजेपी सरकार पर युवाओं के साथ अन्याय और सम्मान की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

    गोरखपुर में बच्चे की मौत पर क्या बोले अखिलेश?

    प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब अखिलेश यादव से गोरखपुर में एक बच्चे की मौत को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने फिलहाल इस मुद्दे पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। अखिलेश ने कहा कि वह गोरखपुर के मामले पर आज प्रेस नहीं करेंगे और दो दिन के शोक के बाद इस मुद्दे पर बात करेंगे।

    युवाओं के सुझाव के लिए लॉन्च की वेबसाइट

    इस कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने युवाओं से संवाद करने के लिए ‘अखिलेश सुन रहे हैं’ नाम से एक वेबसाइट भी लॉन्च की। उन्होंने बताया कि akhileshsunrahehain.com के जरिए युवा रोजगार, शिक्षा, कौशल विकास, तकनीक और अन्य मुद्दों पर अपने सुझाव दे सकेंगे। पार्टी का उद्देश्य युवाओं की राय और उनकी समस्याओं को समझना है।

    अवधेश चौहान की जुबान फिसली, अखिलेश ने ली चुटकी

    कार्यक्रम के दौरान एक दिलचस्प वाकया भी देखने को मिला। सपा में शामिल हुए अवधेश चौहान ने अपने संबोधन में गलती से अखिलेश यादव को बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष कह दिया। हालांकि, तुरंत अपनी गलती सुधारते हुए उन्होंने उन्हें समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताया। इस पर अखिलेश यादव ने मुस्कुराते हुए कहा कि PDA है, गलती हो जाती है।

    वहीं, पार्टी में शामिल होने के बाद उत्पल राय ने कहा कि समाजवाद उनके खून में है और कुछ परिस्थितियों के चलते वह बीजेपी में चले गए थे, लेकिन अब अपने पुराने परिवार में लौट आए हैं। अनिल कसाना ने भी बीजेपी में 2016 से 2026 तक रहने का जिक्र करते हुए कहा कि वहां उन्हें सम्मान नहीं मिला। ऐसे में अब वह समाजवादी पार्टी के साथ नई राजनीतिक पारी शुरू कर रहे हैं।

    Loading

    Comments are off for this post.