Human Live Media

HomeNewsपश्चिम बंगाल दौरे पर अमित शाह, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

पश्चिम बंगाल दौरे पर अमित शाह, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह अपने तीन दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे के तहत शनिवार को उत्तर बंगाल के
images (75)

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह अपने तीन दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे के तहत शनिवार को उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सीमा सुरक्षा बल (BSF) की 18वीं बटालियन के अंतर्गत आने वाली जुमागाछ सीमा चौकी का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

Table of Contents

    गृह मंत्री के दौरे का मुख्य उद्देश्य रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सिलीगुड़ी कॉरिडोर, जिसे ‘चिकन नेक’ भी कहा जाता है, की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा करना है। इसके अलावा वे सीमा सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

    दौरे के दौरान अमित शाह बीएसएफ जवानों से संवाद करेंगे, ‘प्रहरी सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे और पौधरोपण कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। इसके साथ ही वे उत्तर बंगाल स्थित राज्य सचिवालय की शाखा ‘उत्तर कन्या’ में उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता करेंगे।

    इन बैठकों में राज्य के मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल, गृह सचिव संघमित्रा घोष, बीएसएफ के महानिदेशक प्रवीण कुमार, एनआईए के महानिदेशक राकेश अग्रवाल, पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक सिद्धनाथ गुप्ता, उत्तर बंगाल के आईजी सुकेश जैन तथा खुफिया ब्यूरो (IB) के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होने वाले हैं।

    रविवार को गृह मंत्री राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा भी करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा, नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े कई अहम विषयों पर चर्चा होगी।

    Loading

    Comments are off for this post.