Human Live Media

HomeNewsश्रीनगर राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मिले सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ, जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा हालात की हुई समीक्षा

श्रीनगर राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मिले सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ, जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा हालात की हुई समीक्षा

भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने सोमवार को श्रीनगर स्थित राजभवन में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से शिष्टाचार
WhatsApp Image 2026-07-08 at 10.27.11 AM

भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने सोमवार को श्रीनगर स्थित राजभवन में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच केंद्र शासित प्रदेश की मौजूदा सुरक्षा स्थिति और उससे जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

Table of Contents

    बैठक में जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई और क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता बनाए रखने को लेकर विचार-विमर्श हुआ। सेना और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय को लेकर भी चर्चा होने की जानकारी सामने आई है।

    इस अवसर पर चिनार कॉर्प्स के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल बलबीर सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने भी सुरक्षा व्यवस्था और सैन्य गतिविधियों से जुड़े विषयों पर बैठक में भाग लिया।

    गौरतलब है कि जनरल धीरज सेठ ने हाल ही में भारतीय सेना प्रमुख का पदभार संभाला है। पदभार ग्रहण करने के बाद जम्मू-कश्मीर दौरे के दौरान उनकी यह अहम बैठक मानी जा रही है, जिसमें क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गई।

    Loading

    Comments are off for this post.