Last updated: July 8th, 2026 at 05:58 am

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मंगलवार को जम्मू स्थित पार्टी मुख्यालय में संगठन की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जम्मू-कश्मीर में संगठन को और मजबूत बनाने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा विकास कार्यों को गति देने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में केंद्र शासित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व एमएलसी, पूर्व जिला विकास परिषद (DDC) सदस्य, पूर्व ब्लॉक विकास परिषद (BDC) अध्यक्ष, पूर्व मेयर और पूर्व डिप्टी मेयर समेत कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक के दौरान संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा करते हुए बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर आम जनता की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।
इसके अलावा केंद्र और केंद्र शासित प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, बुनियादी ढांचे के विकास और विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। पार्टी नेतृत्व ने कहा कि संगठन की मजबूती और जनता के साथ निरंतर संवाद ही जम्मू-कश्मीर में विकास की गति को और तेज करने का आधार बनेगा।
बैठक के अंत में बीजेपी नेताओं ने संगठनात्मक एकजुटता, जनसेवा और समावेशी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
![]()
Comments are off for this post.