Human Live Media

HomeNewsभोजपुर एनकाउंटर विवाद: भरत तिवारी के परिवार ने सरकार के सामने रखीं 5 मांगें, 9 जुलाई से भूख हड़ताल की चेतावनी

भोजपुर एनकाउंटर विवाद: भरत तिवारी के परिवार ने सरकार के सामने रखीं 5 मांगें, 9 जुलाई से भूख हड़ताल की चेतावनी

भोजपुर एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। रविवार को परिजनों
erk1egjc_bharat-tiwari-encounter-case_625x300_20_June_26

भोजपुर एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। रविवार को परिजनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार के सामने पांच प्रमुख मांगें रखीं और चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भरत तिवारी की मां आशा देवी 9 जुलाई से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगी।

Table of Contents

    परिवार की ओर से भरत तिवारी की बहन रुबी देवी ने कहा कि उनकी पहली मांग कथित एनकाउंटर में शामिल उन पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की है, जिन पर परिवार गंभीर आरोप लगा रहा है। उनका कहना है कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

    परिजनों ने दूसरी मांग के रूप में परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। उनका कहना है कि मौजूदा हालात में उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता है और प्रशासन को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध करानी चाहिए।

    परिवार ने यह भी मांग की है कि मामले की जांच के लिए आने वाले अधिकारी पहले उन्हें सूचना दें, ताकि वे जांच में सहयोग कर सकें और अपनी बात प्रभावी ढंग से रख सकें।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रुबी देवी ने आरोप लगाया कि गांव के कई निर्दोष लोगों पर भी पुलिस ने मुकदमे दर्ज किए हैं। उन्होंने दावा किया कि 14 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। परिवार ने इन मामलों की निष्पक्ष समीक्षा कर निर्दोष लोगों के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने की मांग की है।

    परिजनों ने एक और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देर रात उनके घर के आसपास बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों से निगरानी की जा रही है। उनका दावा है कि सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध वाहन भी कैद हुआ है। परिवार ने प्रशासन से इसकी जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है। परिवार का कहना है कि जब तक उनकी सभी मांगों पर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

    Loading

    Comments are off for this post.