Human Live Media

HomeNewsबिहार कृषि विभाग में बड़ा प्रशासनिक फैसला, 100 से ज्यादा कर्मियों की प्रतिनियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त

बिहार कृषि विभाग में बड़ा प्रशासनिक फैसला, 100 से ज्यादा कर्मियों की प्रतिनियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त

बिहार सरकार के कृषि विभाग में बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। कृषि मंत्री विजय सिन्हा के निर्देश पर विभाग
images (21)

बिहार सरकार के कृषि विभाग में बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। कृषि मंत्री विजय सिन्हा के निर्देश पर विभाग ने मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालयों में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत 100 से अधिक सरकारी कर्मियों की डेपुटेशन तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। इस संबंध में कृषि विभाग ने 3 जुलाई 2026 को आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

Table of Contents

    जानकारी के अनुसार, कृषि मंत्री ने 25 जून 2026 को अपने आप्त सचिव के माध्यम से विभाग को निर्देश दिया था कि प्रतिनियुक्ति पर तैनात सरकारी कर्मचारियों की समीक्षा की जाए। इसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए समूह ‘ग’ संवर्ग के कर्मियों, पौधा संरक्षण पर्यवेक्षकों, क्षेत्र सहायकों, प्रक्षेत्र सहायकों तथा अन्य प्रतिनियुक्त कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति रद्द करने का आदेश जारी किया।

    कृषि निदेशक मुकेश कुमार लाल ने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिया है कि आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित किया जाए और संबंधित कर्मचारियों को उनके मूल पदस्थापन स्थल पर भेजने की प्रक्रिया पूरी की जाए।

    सूत्रों के अनुसार, कृषि मंत्री के पास लंबे समय से ऐसी शिकायतें पहुंच रही थीं कि कई सरकारी कर्मचारियों को बिना पर्याप्त आवश्यकता के प्रतिनियुक्ति पर रखा गया है। शिकायतों का संज्ञान लेने के बाद विभागीय स्तर पर समीक्षा की गई और व्यापक कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में प्रतिनियुक्तियां समाप्त कर दी गईं। इस फैसले को विभाग में प्रशासनिक पारदर्शिता और कार्य व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    Loading

    Comments are off for this post.