Human Live Media

HomeNewsपटना के गांधी मैदान में 7 मई को होगा भव्य शपथ ग्रहण, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भाजपा की तैयारियां तेज

पटना के गांधी मैदान में 7 मई को होगा भव्य शपथ ग्रहण, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भाजपा की तैयारियां तेज

पटना: बिहार की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आने जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का विस्तार
WhatsApp Image 2026-05-05 at 6.53.09 PM

पटना: बिहार की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आने जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का विस्तार 7 मई को प्रस्तावित है, जिसके लिए राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा और एनडीए के स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं।

Table of Contents

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने जानकारी दी कि इस महत्वपूर्ण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा एनडीए के अन्य सहयोगी दलों के प्रमुख नेताओं की भी मौजूदगी रहेगी।

    इसी सिलसिले में भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, विधायक नीतीश मिश्रा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को विशेष दिशा-निर्देश भी दिए गए।

    बताया जा रहा है कि इस समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक भी शामिल होंगे। साथ ही राज्यपाल द्वारा नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। भाजपा का लक्ष्य इस आयोजन को एक बड़े राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के रूप में प्रस्तुत करना है।

    राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह मंत्रिमंडल विस्तार आगामी रणनीतियों और संगठनात्मक मजबूती के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है, जिस पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हुई हैं।

    Loading

    Comments are off for this post.