Last updated: June 16th, 2026 at 11:44 am

बिहार सरकार ने मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं को आवंटित सरकारी आवासों में बड़ा बदलाव किया है। इसी क्रम में राजधानी पटना स्थित चर्चित 5 देशरत्न मार्ग का सरकारी बंगला स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को आवंटित कर दिया गया है।
यह आवास पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास था। डिप्टी मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल के दौरान उन्हें यह बंगला आवंटित किया गया था। बाद में बंगला खाली होने के बाद इसे लेकर कई स्तरों पर चर्चा चल रही थी।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, पहले इस आवास को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को देने पर विचार किया गया था, लेकिन उन्होंने इसमें रहने की इच्छा नहीं जताई। इसके बाद दूसरा प्रस्ताव उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र यादव के सामने रखा गया, लेकिन उन्होंने भी अपने मौजूदा आवास में ही रहने का फैसला किया।
इसके बाद सरकार ने 5 देशरत्न मार्ग स्थित बंगला स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को आवंटित कर दिया। वहीं पहले निशांत कुमार को आवंटित 2 देशरत्न मार्ग का आवास अब मंत्री राम कृपाल यादव को दे दिया गया है।
सरकारी आवासों के इस पुनर्वितरण को प्रशासनिक व्यवस्था के तहत लिया गया निर्णय माना जा रहा है। हाल के दिनों में बंगला आवंटन को लेकर राज्य की राजनीति में भी चर्चा तेज रही है, जिसके बीच यह फैसला सामने आया है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद संबंधित मंत्री जल्द ही अपने नए सरकारी आवासों में शिफ्ट हो सकते हैं।
![]()
Comments are off for this post.