Human Live Media

HomeStateBiharपटना शिक्षक सीट पर BJP की तैयारी तेज, नवल किशोर यादव ने संजय सरावगी से लिया नामांकन प्रपत्र

पटना शिक्षक सीट पर BJP की तैयारी तेज, नवल किशोर यादव ने संजय सरावगी से लिया नामांकन प्रपत्र

बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
b232ae73-271c-4893-b7cf-6d8943c34af8

बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से BJP के उम्मीदवार नवल किशोर यादव ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी से मुलाकात कर नामांकन से संबंधित प्रपत्र प्राप्त किया। नवल किशोर यादव मौजूदा विधान पार्षद भी हैं।

Table of Contents

    पार्टी के भरोसे को बताया बड़ी जिम्मेदारी

    नामांकन प्रपत्र मिलने के बाद नवल किशोर यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से उन पर जताया गया भरोसा उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।

    उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के विश्वास के प्रति पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाने की बात कही। साथ ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों के सहयोग को अपनी ताकत बताया।

    BJP ने चार सीटों पर उतारे उम्मीदवार

    BJP ने 29 सितंबर को बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए होने वाले चुनाव में अपने कोटे की चार सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। इनमें पटना शिक्षक से नवल किशोर यादव, कोसी स्नातक से डॉ. एनके यादव, दरभंगा स्नातक से सर्वेश कुमार और तिरहुत शिक्षक से नरेंद्र प्रसाद सिंह शामिल हैं।

    पटना शिक्षक सीट पर RJD ने संजीव कुमार को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के पहले दिन ही अपना पर्चा दाखिल कर दिया था।

    23 अक्टूबर को होगा मतदान

    बिहार विधान परिषद की कुल आठ सीटों—चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों—के लिए 23 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 अक्टूबर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। इन सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

    स्नातक सीटों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी शामिल हैं, जबकि शिक्षक सीटों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण निर्वाचन क्षेत्र हैं।

    BJP-JDU ने चार-चार सीटों पर उम्मीदवार उतारे

    NDA में BJP और JDU के बीच इन आठ सीटों पर चार-चार सीटों का बंटवारा हुआ है। JDU ने पटना स्नातक से नीरज कुमार, दरभंगा स्नातक से घनश्याम राय, तिरहुत स्नातक से अभिषेक झा और सारण शिक्षक से आनंद पुष्कर को उम्मीदवार बनाया है।

    वहीं जन सुराज ने भी सभी आठ सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है। नामांकन की प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ पटना शिक्षक सीट समेत सभी निर्वाचन क्षेत्रों में मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट होगी।

    Loading

    Comments are off for this post.