Human Live Media

HomeStateBiharबिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 29 अधिकारियों का तबादला; EOU से साइबर क्राइम तक नई तैनाती

बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 29 अधिकारियों का तबादला; EOU से साइबर क्राइम तक नई तैनाती

बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर अधिकारियों का तबादला किया है। गृह विभाग की ओर से जारी
images – 2026-09-06T210506.018

बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर अधिकारियों का तबादला किया है। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक कुल 29 पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादला सूची में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

Table of Contents

    सभी अधिकारियों को उनके नए पद और स्थान पर अगले आदेश तक पदस्थापित किया गया है। नई तैनाती में आर्थिक अपराध इकाई (EOU), निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, विशेष शाखा, साइबर क्राइम, रेल, पुलिस मुख्यालय और प्रशिक्षण संस्थानों में जिम्मेदारियां दी गई हैं।

    कई अधिकारियों को पटना में अहम जिम्मेदारी

    आरा में SDPO सदर के पद पर तैनात राज कुमार साह को पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं बेगूसराय के SDPO सदर आनंद कुमार पाण्डेय को अपर पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई, पटना की जिम्मेदारी दी गई है।

    औरंगाबाद के SDPO दाउदनगर अशोक कुमार दास को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। सीवान के SDPO सदर-1 अजय कुमार सिंह को विशेष शाखा, पटना में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर भेजा गया है।

    सीवान में ASP रहे संजय कुमार झा को भी विशेष शाखा, पटना में अपर पुलिस अधीक्षक की नई जिम्मेदारी मिली है। वहीं समस्तीपुर के SDPO सदर संजय कुमार पाण्डेय को बीपीटीसी-1, पटना में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

    इन अधिकारियों की भी बदली पोस्टिंग

    प्रवेंद्र भारती: SDPO सदर, मधेपुरा से अपर पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई, पटना।
    विभाष कुमार: SDPO त्रिवेणीगंज, सुपौल से अपर पुलिस अधीक्षक, बीपीटीसी-7, कटिहार।
    संजीव कुमार: SDPO महुआ, वैशाली से अपर पुलिस अधीक्षक, बीपीटीसी-15, भीमनगर, सुपौल।
    सुनील कुमार पाण्डेय: SDPO वजीरगंज, गया से DSP, विशेष सुरक्षा दल, पटना।
    मुकेश कुमार ठाकुर: SDPO सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा से DSP, साइबर क्राइम, मुंगेर।
    आलोक कुमार: SDPO सदर, सहरसा से DSP, रेल, जमालपुर।
    रोशन कुमार गुप्ता: DSP रेल, समस्तीपुर से DSP यातायात, सीवान।
    सौरभ जायसवाल: SDPO बोधगया, गया से DSP मुख्यालय, पूर्णिया।
    अविनाश कुमार: SDPO उदाकिशुनगंज, मधेपुरा से DSP साइबर क्राइम, किशनगंज।
    – संजय कुमार जायसवाल: SDPO-1 सदर, बिहारशरीफ से DSP, STF, पटना।
    संदीप गोल्डी: SDPO धमदाहा, पूर्णिया से DSP यातायात, रोहतास।
    अनिल कुमार: SDPO खड़गपुर, मुंगेर से DSP मुख्यालय, बक्सर।
    दीपक कुमार: SDPO-1 फुलवारी शरीफ, पटना से DSP साइबर क्राइम, सारण।
    रजनीश कांत प्रियदर्शी: SDPO-1 सदर, बेतिया से DSP साइबर क्राइम, लखीसराय।
    अजय कुमार चौधरी: SDPO-1 नगर, भागलपुर से DSP मुख्यालय, सीवान।
    आलोक कुमार सिंह-1: DSP रेल, गया से DSP रक्षित, रोहतास।
    मिथिलेश कुमार सिंह: DSP रक्षित, पटना से DSP केंद्रीय वस्त्र एवं आयुध भंडार, पटना।
    विपिन नारायण शर्मा: DSP केंद्रीय वस्त्र एवं आयुध भंडार, पटना से DSP रक्षित, पटना।
    ममता प्रसाद: DSP बीएमपी-8, वाल्मीकिनगर से DSP विशेष शाखा, पटना।
    बिनीता सिन्हा: SDPO-2 नगर, मुजफ्फरपुर से DSP बिहार स्वाभिमान विशेष सशस्त्र पुलिस बल, बगहा।
    अनुराग कुमार: DSP आर्थिक अपराध इकाई, पटना से DSP विशेष शाखा, पटना।
    एम. आदिल बेनाल: DSP बीपीटीसी-10, पटना से DSP रेल, समस्तीपुर।
    रवि शंकर: DSP साइबर क्राइम, किशनगंज से DSP बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना।

    पुलिस विभाग में हुए इस व्यापक फेरबदल के बाद अलग-अलग जिलों और विशेष इकाइयों में अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां प्रभावी होंगी। खास तौर पर साइबर क्राइम, आर्थिक अपराध, विशेष शाखा, STF और रेल पुलिस में कई अधिकारियों को नई तैनाती मिली है।

    Loading

    Comments are off for this post.