Human Live Media

HomeStateBiharJDU का नया प्लान: विधायकों को मिलेगी संसदीय कार्यप्रणाली की ट्रेनिंग, दिल्ली से बुलाए जाएंगे एक्सपर्ट

JDU का नया प्लान: विधायकों को मिलेगी संसदीय कार्यप्रणाली की ट्रेनिंग, दिल्ली से बुलाए जाएंगे एक्सपर्ट

पटना में जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने पार्टी के विधायकों और विधान परिषद सदस्यों
667fc948e4ed6-20240629-294351770-16×9

पटना में जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने पार्टी के विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के लिए प्रस्तावित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में जनप्रतिनिधियों के काम करने के तरीके में भी बदलाव जरूरी है।

Table of Contents

    संजय झा के मुताबिक, जेडीयू अपने विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को संसदीय कार्यप्रणाली से जुड़ी ट्रेनिंग देने की तैयारी कर रही है। इसके लिए दिल्ली से विशेषज्ञों को बुलाया जाएगा। प्रशिक्षण में सदन की कार्यवाही, सवाल पूछने की प्रक्रिया और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाने की जानकारी दी जाएगी।

    उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी केवल चुनाव जीतने तक सीमित नहीं होती। अपने क्षेत्र की समस्याओं को सदन में मजबूती से रखना और विकास से जुड़े मुद्दों पर लगातार काम करना भी उनकी भूमिका का अहम हिस्सा है।

    संजय झा ने इस पहल को राजनीति में बदलते तौर-तरीकों से जोड़ते हुए कहा,अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं है, यह नए तरीके की राजनीति है। उनके मुताबिक, प्रशिक्षण के जरिए पार्टी के निर्वाचित प्रतिनिधियों को सदन में अपनी भूमिका और अधिक प्रभावी ढंग से निभाने के लिए तैयार किया जाएगा।

    वहीं, संजय झा से समान नागरिक संहिता यानी UCC को लेकर भी सवाल किया गया। हालांकि, उन्होंने इस सवाल पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी और वहां से चले गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर संजय झा ने उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं भी दीं।

    Loading

    Comments are off for this post.