Human Live Media

HomePoliticsपंजाब विधानसभा चुनाव में 45 सीटों पर उतरेगी जेडीयू! प्रदेश अध्यक्ष ने किया बड़ा दावा

पंजाब विधानसभा चुनाव में 45 सीटों पर उतरेगी जेडीयू! प्रदेश अध्यक्ष ने किया बड़ा दावा

अगले वर्ष प्रस्तावित पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं।
572028-nitishkumar

अगले वर्ष प्रस्तावित पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष मालवेंद्र सिंह बेनीपाल (टेडी) ने संकेत दिए हैं कि जेडीयू इस बार राज्य में 45 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल पार्टी अकेले चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है।

Table of Contents

    पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरिमंदिर में मीडिया से बातचीत के दौरान बेनीपाल ने बताया कि पंजाब की कुल 117 विधानसभा सीटों में से 45 सीटों पर जेडीयू संगठन को मजबूत करने और चुनाव लड़ने की रणनीति पर काम कर रही है। उनके साथ प्रबंधक समिति के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, व्यवसायी हरनेक सिंह सोही और समाजसेवी राजेश शुक्ला भी मौजूद थे।

    उन्होंने कहा कि बिहार और पंजाब के बीच ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक संबंध बेहद मजबूत रहे हैं। विशेष रूप से गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर बिहार सरकार द्वारा किए गए आयोजन के बाद पंजाब के लोगों में बिहार के प्रति सकारात्मक सोच विकसित हुई है। उनका दावा है कि इस बदलाव का राजनीतिक असर भी देखने को मिल सकता है।

    जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में पंजाब में अपना संगठन लगातार मजबूत कर रही है। उनके अनुसार, राज्य में बड़ी संख्या में बिहार के लोग कृषि, उद्योग और अन्य क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिससे पार्टी को चुनाव में अच्छा समर्थन मिलने की उम्मीद है।

    बेनीपाल ने यह भी बताया कि जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठकों में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा हो चुकी है। पार्टी का लक्ष्य पंजाब सहित अन्य राज्यों में अपने संगठन का विस्तार करना और चुनावी प्रदर्शन को मजबूत बनाना है। हालांकि, सीटों के अंतिम चयन और उम्मीदवारों की घोषणा चुनाव कार्यक्रम के अनुसार आने वाले समय में की जाएगी।

    Loading

    Comments are off for this post.