Human Live Media

HomeNewsश्रीनगर पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, वक्फ दिवस पर कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

श्रीनगर पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, वक्फ दिवस पर कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

श्रीनगर। केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू सोमवार को श्रीनगर पहुंचे। अपने इस दौरे के दौरान
WhatsApp Image 2026-11-23 at 10.48.49 AM

श्रीनगर। केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू सोमवार को श्रीनगर पहुंचे। अपने इस दौरे के दौरान वे पहले ‘वक्फ दिवस 2026’ समारोह में शामिल होंगे। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की ओर से तैयार की गई कई विकास और जनसुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।

Table of Contents

    श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. सैयद दरख्शां अंद्राबी ने उनका स्वागत किया।

    केंद्रीय मंत्री अपने दौरे की शुरुआत श्रीनगर के काठी दरवाजा स्थित बीबी हलीमा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड मेडिकल टेक्नोलॉजी से करेंगे। यहां वे कॉलेज भवन सहित कई विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे।

    इसके बाद रिजिजू दरगाह हजरतबल पहुंचेंगे, जहां कई नई सुविधाओं की शुरुआत की जाएगी। इनमें वक्फ रिवाइवल फोटो म्यूजियम, महिलाओं के लिए विशेष प्रार्थना कक्ष और गेस्ट हाउस शामिल हैं। इस दौरान सुबह 11:30 बजे केंद्रीय मंत्री मीडिया से भी बातचीत करेंगे।

    वहीं, दौरे का मुख्य कार्यक्रम दोपहर 2:15 बजे आयोजित होगा। रिजिजू श्रीनगर के शालीमार स्थित SKUAST-K कन्वेंशन सेंटर में होने वाले आधिकारिक ‘वक्फ दिवस 2026’ समारोह में हिस्सा लेंगे।

    इस कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. सैयद दरख्शां अंद्राबी के अलावा राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया और लोकसभा सांसद मियां अल्ताफ अहमद लारवी भी सम्मानित अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

    केंद्रीय मंत्री का यह दौरा जम्मू-कश्मीर में वक्फ बोर्ड से जुड़ी विकास परियोजनाओं और धार्मिक स्थलों पर जनसुविधाओं के विस्तार के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

    Loading

    Comments are off for this post.