Human Live Media

HomeNewsकुलगाम में मस्जिद के अंदर घिरा लश्कर कमांडर लतीफ भट, सुरक्षाबलों ने सरेंडर करने की दी चेतावनी

कुलगाम में मस्जिद के अंदर घिरा लश्कर कमांडर लतीफ भट, सुरक्षाबलों ने सरेंडर करने की दी चेतावनी

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की स्थिति बन गई। देवसर इलाके के
WhatsApp Image 2026-11-18 at 10.32.08 AM (1)

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की स्थिति बन गई। देवसर इलाके के जंगलपोरा गांव में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट को घेर लिया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, संदिग्ध आतंकी गांव की एक मस्जिद के अंदर मौजूद है। सुरक्षाबलों की ओर से उसे हथियार डालकर आत्मसमर्पण करने के लिए कहा जा रहा है।

Table of Contents

    अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों को मंगलवार देर रात जंगलपोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिली थी। इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। बुधवार तड़के करीब 4 बजे तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों का सामना संदिग्ध आतंकी से हुआ।

    बताया जा रहा है कि लश्कर कमांडर लतीफ भट घेराबंदी वाले इलाके में फंसा हुआ है। उसकी मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने अभियान तेज कर दिया है। मस्जिद के अंदर मौजूद संदिग्ध को लगातार सरेंडर करने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसने आत्मसमर्पण नहीं किया था।

    सुरक्षाबलों ने जंगलपोरा गांव और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पूरे क्षेत्र को घेरकर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, अभियान के दौरान गोलीबारी की सूचना नहीं थी।

    इस बीच कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कुलगाम में मुठभेड़ शुरू होने की पुष्टि की। पुलिस के मुताबिक, आतंकियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस समेत सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम के बीच अभियान जारी है।

    फिलहाल सुरक्षाबलों की प्राथमिकता संदिग्ध आतंकी को सुरक्षित तरीके से आत्मसमर्पण कराने की है। अभियान से जुड़ी अन्य जानकारियों और आगे की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक अपडेट का इंतजार है।

    Loading

    Comments are off for this post.