Human Live Media

HomeNews“एग्जिट पोल पर ममता का पलटवार, ‘200 पार सीटें जीतकर बनाएंगे सरकार’, बाजार साजिश का लगाया आरोप”

“एग्जिट पोल पर ममता का पलटवार, ‘200 पार सीटें जीतकर बनाएंगे सरकार’, बाजार साजिश का लगाया आरोप”

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद सामने आए एग्जिट पोल को लेकर सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  ने
story_image_1743160010

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद सामने आए एग्जिट पोल को लेकर सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  ने इन अनुमानों को पूरी तरह खारिज करते हुए दावा किया है कि उनकी पार्टी भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

Table of Contents

    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों से बातचीत करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस 200 से अधिक सीटें जीतने जा रही है। उन्होंने एग्जिट पोल को लेकर यह भी आरोप लगाया कि ये आंकड़े शेयर बाजार को प्रभावित करने के उद्देश्य से पेश किए जा रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सुरक्षा बलों की भूमिका पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सख्ती बरती गई। उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता इस दौरान डटे रहे, उन्हें पार्टी सम्मानित करेगी।

    इधर, कुछ सीटों पर पुनर्मतदान के दौरान अच्छी मतदान प्रतिशत दर्ज की गई है, जिससे चुनावी माहौल और भी दिलचस्प हो गया है। वहीं विपक्ष की ओर से भी चुनावी प्रक्रिया को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

    गौरतलब है कि राज्य में दो चरणों में मतदान पूरा हो चुका है और अब सभी की नजरें मतगणना के दिन पर टिकी हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि परिणाम आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि एग्जिट पोल सही साबित होते हैं या ममता बनर्जी का दावा।

    Loading

    Comments are off for this post.