Last updated: November 5th, 2026 at 11:37 am

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को एक बार फिर पार्टी की कमान सौंप दी गई है। गुरुवार, 5 नवंबर को श्रीनगर में आयोजित चुनावी प्रक्रिया के दौरान उन्हें सर्वसम्मति से पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष पद के लिए उनके अलावा किसी दूसरे नेता ने दावेदारी पेश नहीं की।
पार्टी के निर्वाचक मंडल (इलेक्टोरल कॉलेज) की बैठक में यह फैसला लिया गया। इस दौरान वरिष्ठ नेता अब्दुल रहमान वीरी ने महबूबा मुफ्ती के नाम का प्रस्ताव रखा, जबकि वरिष्ठ नेता खुर्शीद आलम ने इसका समर्थन किया।
हाथ उठाकर सदस्यों ने दी मंजूरी
प्रस्ताव पेश होने के बाद पीठासीन अधिकारी ने निर्वाचक मंडल के सदस्यों से पूछा कि क्या अध्यक्ष पद के लिए कोई अन्य उम्मीदवार चुनाव लड़ना चाहता है। जब किसी दूसरे नाम का प्रस्ताव नहीं आया, तो सदस्यों ने हाथ उठाकर महबूबा मुफ्ती के नाम पर अपनी सहमति जताई। इसके बाद निर्वाचक मंडल के सदस्यों ने एक-एक करके प्रस्ताव पत्रों पर हस्ताक्षर किए। इसी के साथ अध्यक्ष पद के चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया पूरी हो गई।
बैठक में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस चुनावी प्रक्रिया के दौरान PDP के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और निर्वाचक मंडल के सदस्य मौजूद रहे। सर्वसम्मति से दोबारा अध्यक्ष चुने जाने के बाद महबूबा मुफ्ती पार्टी का नेतृत्व जारी रखेंगी।
![]()
Comments are off for this post.