Human Live Media

HomeNews“आरक्षण के मुद्दे पर बड़ा आंदोलन छेड़ेंगे मुकेश सहनी, यूपी में 101 दिन की संकल्प यात्रा का ऐलान”

“आरक्षण के मुद्दे पर बड़ा आंदोलन छेड़ेंगे मुकेश सहनी, यूपी में 101 दिन की संकल्प यात्रा का ऐलान”

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और बिहार के
mukesh-sahani-1024×576

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बड़ा राजनीतिक और सामाजिक ऐलान किया। उन्होंने कहा कि निषाद समाज के अधिकारों और आरक्षण की मांग को लेकर पार्टी 25 जुलाई 2026 से प्रदेशभर में 101 दिनों की “संकल्प यात्रा” शुरू करेगी।

Table of Contents

    मुकेश सहनी ने बताया कि यह यात्रा उत्तर प्रदेश के करीब 70 से 75 जिलों से होकर गुजरेगी, जहां समाज के लोगों को एकजुट कर आरक्षण की लड़ाई को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निषाद समाज लंबे समय से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है, लेकिन राजनीतिक स्वार्थों के कारण यह आंदोलन कमजोर हुआ है।

    VIP प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा के साथ गठबंधन के चलते समाज की मूल मांगें पीछे छूट गईं। उन्होंने कहा कि अगर निषाद समाज एकजुट रहता, तो आज युवाओं को शिक्षा और रोजगार में आरक्षण का लाभ मिल रहा होता।

    इस दौरान उन्होंने “आरक्षण नहीं तो वोट नहीं” अभियान का भी ऐलान किया। सहनी ने कहा कि यात्रा के दौरान समाज के लोग गंगाजल हाथ में लेकर यह संकल्प लेंगे कि यदि 2027 से पहले सरकार आरक्षण लागू नहीं करती है, तो भाजपा को समर्थन नहीं दिया जाएगा।

    उन्होंने साफ किया कि फिलहाल उनकी लड़ाई सामाजिक अधिकारों की है, लेकिन यदि सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो वह विपक्षी दलों के साथ मिलकर आंदोलन को और बड़ा रूप देंगे। सहनी ने यह भी कहा कि देश में जातीय जनगणना और हिस्सेदारी की बहस को आगे बढ़ाने की जरूरत है।

    प्रेस वार्ता में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर पिछड़े, दलित और गरीब वर्गों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उनके मुताबिक प्रदेश में धर्म और वोट बैंक की राजनीति हावी है, लेकिन अब युवा वर्ग बदलाव चाहता है और आने वाले समय में इसका असर राजनीति में साफ दिखाई देगा।

    Loading

    Comments are off for this post.