Human Live Media

HomeCrimePoK में ढेर हुआ पुलवामा हमले से जुड़ा आतंकी हमजा बुरहान, पिता ने कहा- उसने गलत रास्ता चुना था

PoK में ढेर हुआ पुलवामा हमले से जुड़ा आतंकी हमजा बुरहान, पिता ने कहा- उसने गलत रास्ता चुना था

पुलवामा आतंकी हमले से जुड़े नामों में शामिल आतंकी हमजा बुरहान की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में गोली मारकर हत्या
5371ee4a-43ff-4aac-a547-04754d0bcef4

पुलवामा आतंकी हमले से जुड़े नामों में शामिल आतंकी हमजा बुरहान की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, हमजा लंबे समय से आतंकी गतिविधियों में सक्रिय था और कई संगठनों से उसके संबंध बताए जाते थे।

Table of Contents

    बताया जा रहा है कि हमला उस समय हुआ जब हमजा मुजफ्फराबाद स्थित अपने ठिकाने पर मौजूद था। अचानक पहुंचे हमलावरों ने उस पर कई राउंड गोलियां चलाईं और घटनास्थल से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    हमजा बुरहान का नाम दक्षिण कश्मीर में सक्रिय आतंकी नेटवर्क से जुड़ा रहा है। भारतीय एजेंसियों के अनुसार, वह युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने और आतंकी संगठनों के लिए भर्ती कराने में सक्रिय भूमिका निभाता था। वर्ष 2022 में भारत सरकार ने उसे आधिकारिक तौर पर आतंकवादी घोषित किया था।

    उसकी मौत के बाद उसके पिता का बयान भी चर्चा में है। उन्होंने कहा कि हमजा ने खुद आतंक का रास्ता चुना था और परिवार को उसकी वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पिता के मुताबिक, वह पढ़ाई के बहाने पाकिस्तान गया था, लेकिन बाद में आतंकी गतिविधियों में शामिल हो गया। उन्होंने कहा कि जो रास्ता उसने चुना, उसका अंजाम भी वैसा ही हुआ।

    हमजा मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के रत्नीपोरा इलाके का रहने वाला था। बताया जाता है कि 2017 में वह मेडिकल पढ़ाई के नाम पर पाकिस्तान गया था, जहां बाद में उसने आतंकी संगठन अल-बदर जॉइन कर लिया। कुछ समय में ही वह संगठन के प्रभावशाली चेहरों में शामिल हो गया।

    गौरतलब है कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में CRPF के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयरस्ट्राइक कर आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था।

    हमजा की मौत को आतंकवादी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि अभी तक हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है।

    Loading

    Comments are off for this post.