Last updated: May 28th, 2026 at 04:20 am

उमर अब्दुल्ला ने ईद-उल-अजहा के मौके पर श्रीनगर स्थित हजरतबल में नमाज अदा की। इस दौरान उनके साथ डॉ. फारूक अब्दुल्ला भी मौजूद रहे। नमाज के बाद उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर में शांति, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए दुआ मांगी। उन्होंने प्रदेशवासियों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार लोगों के बीच प्रेम, सद्भाव और एकता को और मजबूत करे।
इससे पहले उमर अब्दुल्ला और फारूक अब्दुल्ला ने श्रीनगर के नसीम बाग इलाके में स्थित मजार-ए-कायद पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं ने शेर-ए-कश्मीर शेख मोहम्मद अब्दुल्ला समेत परिवार के अन्य वरिष्ठ सदस्यों की मजार पर फातिहा भी पढ़ी।
ईद के मौके पर हजरतबल दरगाह में बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने पहुंचे। पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और प्रशासन की ओर से भी विशेष इंतजाम किए गए थे।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि जम्मू-कश्मीर में अमन, भाईचारा और विकास को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि त्योहार का यह अवसर समाज में सकारात्मक माहौल को मजबूत करेगा।
![]()
Comments are off for this post.