Last updated: September 24th, 2026 at 08:41 am

शियन गेम्स 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत 28 सितंबर से करेगी। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होने की संभावना को लेकर पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने कहा है कि अगर दोनों टीमें आमने-सामने आती हैं तो उनकी टीम भारतीय टीम पर दबाव बनाने की कोशिश करेगी।
कराची में मीडिया से बातचीत के दौरान हेसन ने कहा कि टीम का फिलहाल पूरा ध्यान क्वार्टर फाइनल पर है। पाकिस्तान का क्वार्टर फाइनल मुकाबला पूल बी की विजेता टीम से होना है। पूल बी में मलेशिया, ओमान और हांगकांग शामिल हैं।
भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर क्या बोले हेसन?
माइक हेसन ने एशिया कप का जिक्र करते हुए कहा कि अगर एशियन गेम्स में भारत के खिलाफ मुकाबला होता है, तो पाकिस्तान उसी तरह दबाव बनाने की कोशिश करेगा। उन्होंने कहा, “अगर हमारा भारत के खिलाफ मैच होता है तो हम निश्चित रूप से उनके ऊपर दबाव डालेंगे, जैसा हमने एशिया कप फाइनल में किया था।”
एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान की टीमें इससे पहले आमने-सामने नहीं हुई हैं। इस बार टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में दोनों के बीच मुकाबले की संभावना बनी हुई है।
अभी क्वार्टर फाइनल पर है पाकिस्तान का फोकस
हेसन ने कहा कि वह टूर्नामेंट में बहुत आगे की रणनीति के बारे में फिलहाल नहीं सोच रहे हैं। उनका फोकस पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतने पर है।
टीम की तैयारियों को लेकर उन्होंने बताया कि अलग-अलग पिच और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों ने पिछले तीन दिनों में अभ्यास किया है। उनके मुताबिक, एशियन गेम्स युवा और उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मंच है।
साहिबजादा फरहान को कप्तानी का अनुभव
एशियन गेम्स में पाकिस्तान टीम की कप्तानी साहिबजादा फरहान कर रहे हैं। माइक हेसन ने कहा कि यह फरहान के लिए कप्तानी का अनुभव हासिल करने का अच्छा अवसर है।
हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि एशियन गेम्स में फरहान की कप्तानी के आधार पर पाकिस्तान की भविष्य की कप्तानी को लेकर कोई फैसला नहीं होगा। भविष्य में कप्तानी से जुड़े फैसले PCB चेयरमैन और चयन समिति द्वारा लिए जाएंगे।
![]()
Comments are off for this post.