Human Live Media

HomeNewsपंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, 1500 यात्रियों की बची जान; मची अफरा-तफरी

पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, 1500 यात्रियों की बची जान; मची अफरा-तफरी

पंजाब के पटियाला में शुक्रवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। अमृतसर से पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी
images – 2026-11-07T110128.741

पंजाब के पटियाला में शुक्रवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। अमृतसर से पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस अचानक आग की लपटों से घिर गई। ट्रेन में आग लगते ही यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, समय रहते ट्रेन को रोक लिया गया, जिससे करीब 1500 यात्रियों की जान बच गई।

Table of Contents

    जानकारी के मुताबिक, यह घटना पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास राजपुरा-सरहिंद रेलखंड पर हुई। आग सबसे पहले ट्रेन के एक डिब्बे में लगी थी, लेकिन तेज हवाओं के चलते देखते ही देखते आग ने दूसरे डिब्बों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान तीन जनरल डिब्बे पूरी तरह जल गए, जबकि एक अन्य डिब्बे को आंशिक नुकसान पहुंचा।

    आग का पता चलते ही रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल ट्रेन को रुकवाया और प्रभावित डिब्बों को बाकी ट्रेन से अलग कर दिया। इसके बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी की मौत या घायल होने की सूचना नहीं है।

    अंबाला के डीआरएम विनोद कुमार भाटिया के मुताबिक, आग शुरुआत में एक कोच में लगी थी, लेकिन तेज हवा के कारण फैलकर चार डिब्बों तक पहुंच गई। वहीं, रेलवे अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी ट्रेन की व्यवस्था की गई।

    फिलहाल आग लगने की असली वजह स्पष्ट नहीं है। रेलवे ने मामले की जांच कराने की बात कही है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि आखिर चलती ट्रेन में आग कैसे लगी और इसकी वजह क्या थी?

    Loading

    Comments are off for this post.