Human Live Media

HomeNewsमोहाली में श्रीनगर के खिलाड़ियों का जलवा, कैनोइंग-कयाकिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल

मोहाली में श्रीनगर के खिलाड़ियों का जलवा, कैनोइंग-कयाकिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल

पंजाब के मोहाली में आयोजित इंटर-यूनिवर्सिटी कैनोइंग और कयाकिंग चैंपियनशिप में श्रीनगर की क्लस्टर यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन
WhatsApp Image 2026-11-07 at 8.17.08 AM (1)

पंजाब के मोहाली में आयोजित इंटर-यूनिवर्सिटी कैनोइंग और कयाकिंग चैंपियनशिप में श्रीनगर की क्लस्टर यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। इस प्रतियोगिता में देशभर के 35 विश्वविद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

Table of Contents

    क्लस्टर यूनिवर्सिटी की इस सफलता के पीछे अमर सिंह कॉलेज के मोहसिन अली और एम.ए. रोड स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज इन एजुकेशन के फिदा हुसैन का अहम योगदान रहा। दोनों खिलाड़ियों ने 200 मीटर सिंगल्स और 200 मीटर डबल्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया।

    खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर क्लस्टर यूनिवर्सिटी ऑफ श्रीनगर के कुलपति प्रोफेसर मोहम्मद मोबिन ने खुशी जाहिर करते हुए दोनों पदक विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में इनकी अहम भूमिका है।

    कुलपति ने यह भी दोहराया कि विश्वविद्यालय प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए लगातार अवसर उपलब्ध कराता रहेगा।

    Loading

    Comments are off for this post.