Human Live Media

HomeNewsआकाशवाणी भवन में प्रवेश को लेकर राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR, दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस

आकाशवाणी भवन में प्रवेश को लेकर राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR, दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान आकाशवाणी भवन परिसर में प्रवेश करने के मामले
election-commission-1791303054

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान आकाशवाणी भवन परिसर में प्रवेश करने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य नेताओं के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई कथित तौर पर बिना अनुमति परिसर में प्रवेश करने के आरोप में की है।

Table of Contents

    संसद से चुनाव आयोग तक निकाला गया था मार्च

    मंगलवार को INDIA ब्लॉक के करीब 200 सांसदों ने संसद भवन से चुनाव आयोग के मुख्यालय की ओर मार्च शुरू किया था। प्रदर्शनकारी SIR और चुनाव आयोग से जुड़ी अपनी मांगों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात करना चाहते थे। हालांकि, संसद मार्ग पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर मार्च को रोक दिया।

    इसके बाद राहुल गांधी आकाशवाणी भवन के गेट की ओर बढ़े और सुरक्षा घेरे को पार कर परिसर में प्रवेश कर गए। कुछ देर बाद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस के अन्य नेता भी वहां पहुंच गए। राहुल और प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं ने परिसर में धरना शुरू कर दिया।

    कई घंटे चला धरना, शाम को हिरासत में लिए गए नेता

    आकाशवाणी भवन परिसर में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं का धरना कई घंटे तक चला। प्रदर्शनकारी चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की मांग पर कायम रहे।

    शाम को दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं को हिरासत में लिया और उन्हें किंग्सवे कैंप स्थित न्यू पुलिस लाइंस ले जाया गया।

    अब दिल्ली पुलिस ने आकाशवाणी भवन परिसर में कथित अनधिकृत प्रवेश को लेकर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। FIR में किन-किन धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है, इसकी विस्तृत जानकारी पुलिस की जांच के साथ सामने आने की उम्मीद है।

    Loading

    Comments are off for this post.