Human Live Media

HomeEntertainmentरणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने विदेशों में मचाया तहलका, UK-आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर बनी नंबर-1 फिल्म

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने विदेशों में मचाया तहलका, UK-आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर बनी नंबर-1 फिल्म

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया
safeimagekit-navbharatlive_2026-11-05_cfh01bew_Ranbir-Kapoor-Film-Ramayana

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। भारत ही नहीं, विदेशों में भी फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। खास तौर पर ब्रिटेन और आयरलैंड के बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने बाकी हॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है। इस उपलब्धि के साथ ‘रामायण’ ने विदेशी बाजार में अपनी मजबूत पकड़ का संकेत दिया है।

Table of Contents

    2.8 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ टॉप पर पहुंची ‘रामायण’

    Variety की रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ ने यूके और आयरलैंड के बॉक्स ऑफिस पर 2.8 मिलियन डॉलर की कमाई की है। इस शानदार कलेक्शन के साथ फिल्म पहले नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, डिज्नी की फिल्म ‘वाइल्ड हॉर्स नाइन’ 1.9 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ दूसरे स्थान पर है।

    इस लिस्ट में जापानी फिल्म ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ तीसरे नंबर पर रही, जिसने 1.8 मिलियन डॉलर का कारोबार किया। वहीं, पहले नंबर पर रहने वाली पीरियड कॉमेडी फिल्म ‘विकर’ अब खिसककर चौथे स्थान पर पहुंच गई है। इस फिल्म ने 1.5 मिलियन डॉलर की कमाई की है।

    टॉप-10 फिल्मों में इनका भी दबदबा

    यूके और आयरलैंड की बॉक्स ऑफिस लिस्ट में पांचवें स्थान पर ‘जॉर्ज माइकल: द फेथ टूर’ रही, जिसने 1.3 मिलियन डॉलर कमाए। वहीं, दूसरे वीकेंड में 1.1 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ ‘प्राइमटाइम’ छठे नंबर पर रही।

    इसके अलावा हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘घोस्ट्स: द पजेशन ऑफ बटन हाउस’ ने 997,064 डॉलर की कमाई के साथ सातवां स्थान हासिल किया। हॉरर थ्रिलर ‘क्लेफेस’ 911,261 डॉलर के कलेक्शन के साथ आठवें नंबर पर रही। वहीं, ‘आई प्ले रॉकी’ ने 810,781 डॉलर कमाकर नौवां और ‘रन इट लाइव व्यूइंग’ ने 793,559 डॉलर के कारोबार के साथ दसवां स्थान हासिल किया।

    नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी है ‘रामायण’

    फिल्म ‘रामायण’ का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है, जबकि इसके निर्माता नमित मल्होत्रा हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आ रहे हैं। उनके साथ साई पल्लवी, यश, रवि दुबे और अरुण गोविल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

    वहीं, ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की बात करें तो यह एक साइंस-फिक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन ताकाशी यामाजाकी ने किया है। जापान में रिलीज हुई इस फिल्म को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि, यूके और आयरलैंड के बॉक्स ऑफिस मुकाबले में फिलहाल ‘रामायण’ ने इसे पीछे छोड़ दिया है।

    Loading

    Comments are off for this post.